सरकारी स्कूलों के बच्चों को फ्री बैग देने पर रोक, नए सत्र में होगा आबंटन, हटेगी सीएम की फोटो

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के स्कूलों में अब बच्चों को निशुल्क बैग भी नए सत्र मे मिलेंगे। दरअसल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कुछ स्कूलों में निशुल्क बैग के ऑर्डर जारी कर दिए थे। यहां तक डिप्टी डायरेक्टर के जरिए स्कूलों में ये बैग बंट भी गए थे, लेकिन अब सरकार बदलते ही आबंटन पर एकदम से रोक लगा दी गई है।

कारण यह कि बैग की जो सप्लाई आई थी, उसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो लगी थी। हालांकि आबंटन का काम आचार सहिंता के चलते भी रुक गया था, लेकिन अब प्रदेश में सता परिवर्तन हो गया है और नई सरकार ने आबंटन पर पूरी तरह से रोक लगा थी।

इसके साथ शिक्षा विभाग की ओर से सभी डिप्टी डायरेक्टर को यह आदेश जारी किए गए हैं कि कितने स्कूलों के कितने छात्रों को निशुल्क बैग का आबंटन हुआ है, इसकी जानकारी दी जाए। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। इसके साथ ही यह भी तय है कि नए सत्र में ही स्कूलों में बच्चों को निशुल्क बैग दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...

हिमाचल की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, अपेक्षा वायुसेना में बनी नर्सिंग ऑफिसर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपने हुनर और कड़ी...