राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – अमित शर्मा

शाहपुर उपमंडल के तहत राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ज में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। जिसमे अन्तरसदनीय गणित विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चिनाव सदन प्रथम व सतलुज सदन दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं विद्यालय के अध्यापक जगदीश सिंह ,सोनिका व सुमन ने महान गणितज्ञ एस रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार सिंह चौधरी ने बताया कि गणित एक ऐसा विषय है, जिसे अगर बच्चे समझ कर पढ़ेंगे तो जीवन भर नहीं भूलता है।

उन्होंने बताया कि हमारे देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा गणितज्ञ एस. रामानुजन के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा 26 फरवरी 2012 को की गई थी।

इसके बाद से हर वर्ष 22 दिसंबर को इसे मनाया जाता है। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके प्रधानाचार्य करतार चौधरी ,गणित विषय के शिक्षज सुमन कुमार,जगदीश सिंह,सोनिका सहित समस्त अध्यापक वर्ग व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...