कोविड के नए वेरिएंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट, प्रधान सचिव ने दिए ये निर्देश

--Advertisement--

Image

शिमला, 22 दिसंबर – नितिश पठानियां

चीन व अन्य देशों में कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार के निर्देश पर हिमाचल सरकार भी अलर्ट हो गई है। हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने सभी सीएमओ को टैस्टिंग बढ़ाने और नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीड़-भाड़ में मास्क पहनने, डिस्टेंसिंग और कोविड अनुरूपी व्यवहार अपनाने की लोगों को सलाह दी है।

प्रधान स्वास्थ्य सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी कोविड के हालात काफी बेहतर है। अलार्मिंग सिचुएशन नहीं है। लेकिन लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सभी जिला के सीएमओ को निर्देश दिए गए कि सैंपलिंग बढ़ाई जाए।  रैट की जगह आरटीपीसीआर टैस्ट ही लिए जाए। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगाई है, उन लोगों को वैक्सीनेशन करवाने का आग्रह किया जा रहा है।

फिलहाल, किसी भी तरह की पाबंदी लगाने जैसे हालात नहीं है। स्वास्थ्य विभाग कोविड से निपटने के पूरी तरह से तैयार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...