चम्बा पुलिस ने जलाए 4 हजार नशीले कैप्सूल व 34 किलो चरस

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस लाइन चम्बा में पुलिस टीम ने एसपी चम्बा की मौजूदगी में 34 किलो चरस और करीब 4000 नशीले कैप्सूल जलाकर नष्ट किए। चरस की खेप 48 मामलों में पकड़ी गई थी। इस मौके पर चुवाड़ी, तीसा, भरमौर, सलूणी पुलिस थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे।

पुलिस समय-समय पर चरस के अदालत में विचाराधीन और फैसले हो चुके मामलों की चरस खेप को आग के हवाले करती है। इस प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है। चरस को मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 52ए के तहत अभियोजन से पहले जलाया गया है।

उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि बुधवार को चरस तस्करी के मामलों में पकड़ी गई चरस को आग में जलाकर नष्ट किया गया है। नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...