मोहाली में तेज रफ्तार कार ने बुलेट को मारी टक्कर, हिमाचल के युवक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

हादसे में छोटे भाई की पत्नी भी गंभीर घायल

पालमपुर – नवीन शर्मा

मोहली के सैक्टर-71 में हुए एक सड़क हादसे में हिमाचल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई की पत्नी हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कर्ण के रूप में हुई है जबकि घायल महिला का नाम अनिता बताया जा रहा है जोकि पीजीआई में भर्ती है।

महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। मृतक कर्ण मूल रूप से कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भट्टू का रहने वाला था और मौजूदा समय में चंडीगढ़ के सैक्टर-46 में परिवार सहित रहता था। वह बतौर लैब असिस्टैंट काम करता था। मृतक कर्ण अपने पीछे माता-पिता, गर्भवती पत्नी व एक बेटी को छोड़ गया है।

जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे में समय जब बुलेट सवार शादी समारोह से वापस अपने घर बलौंगी की तरफ जा रहे थे तो आईवीवाई अस्पताल के पास दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

माैके पर माैजूद लोगाें ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर जब तेज रफ्तार कार ने बुलेट को टक्कर मारी तो बुलेट मोटरसाइकिल कई फुट तक हवा में उछलने के बाद कई मीटर घिसटते हुए सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराया।

हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। कार का नंबर राजस्थान स्थित कोटा का बताया जा रहा है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...