परवाणू के व्यवसायी ने “मां चिंतपूर्णी” के चरणों में चढ़ाया 8 लाख की चांदी का छत्र

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

माता चिंतपूर्णी के दरबार में परवाणु से आए एक श्रद्धालु ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया। छत्र की कीमत लगभग 8 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है।

श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल पत्नी सुदेश मित्तल सहित सुबह के समय मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और मां के चरणों में चांदी का छत्र अर्पण किया। श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल एक व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि मां चिंतपूर्णी में गहरी आस्था है।

वहीं, बुधवार को दिल्ली से आए एक श्रद्धालु द्वारा भी मां चिन्तपूर्णी के दरबार में एक लाख इक्कीस हज़ार रुपये दान दिया है। श्रद्धालु द्वारा इन रुपयों की गुप्त दान के रूप में रसीद भी कटवाई है।

वहीं बताते चलें कि माता चिन्तपूर्णी के दरबार में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा नकद राशि सहित सोना, चांदी भी मां के चरणों में अर्पित की जाती है।

मंदिर अधिकारी बलबंत सिंह पटियाल ने बताया कि वीरवार को परवाणु से आए श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल द्वारा चांदी का छत्र चढ़ाया गया है। वहीं बुधवार को दिल्ली से आए एक श्रद्धालु द्वारा एक लाख इक्कीस हज़ार रुपये  गुप्त दान के रूप में दान दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...