गिरिपार के JBT शिक्षक का गज़ब हुनर, मुख्यमंत्री का उकेरा Sketch

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक पेंसिल स्केच सोशल मीडिया में खासा पसंद किया जाने लगा।

इसके बाद स्केच बनाने वाले की तलाश शुरू की। तब इस बात का खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री की एक तस्वीर का हूबहू स्केच सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के टिटियाना गांव में प्राथमिक शिक्षक गीत रमौल द्वारा बनाया गया है। 

हालांकि जेबीटी गीत रमौल पहले भी बेशुमार स्केच बनाते रहे हैं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री का सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्केच शिक्षक को चर्चा में ले आया हैं।

खास बात यह है कि 35 वर्षीय गीत रमौल का स्केच बनाने में लंबा अनुभव नहीं है, बल्कि 5 साल पहले अचानक ही स्केच बनाने शुरू कर दिए थे।

इसके बाद लगातार स्केच बनाने में महारत हासिल करने लगे। सबसे बड़ी बात यह है कि वह अपने इस हुनर को दुर्गम क्षेत्र के अंडर प्राइमरी छात्रों को भी बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

खास बातचीत के दौरान जेबीटी शिक्षक गीत रमौल ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्केच बनाने में 6 से 7 घंटे का वक्त लगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि लगातार स्केच नहीं बनाया है, बल्कि कुछ कार्य करने के बाद ब्रेक भी ले लेते हैं।

जेबीटी गीत रमौल से जब यह पूछा गया कि क्या यह स्केच मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत तौर पर भेंट करेंगे तो इसके जवाब में उनका कहना था कि यदि मौका मिला तो अवश्य ही भेंट करना चाहेंगे। A3 साइज के स्केच को गीत रमौल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का मुख्यमंत्री बनने के बाद बनाया।

उन्होंने कहा अपनी साधारण पेंसिल की छोटी सी कलाकृति प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सोशल मीडिया के माध्यम से भेंट कर रहा हूं।

जेबीटी शिक्षक गीत रमौल ने अपने ही एक अंदाज में मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं भेंट करते हुए अपेक्षा जाहिर की, कि उनके नेतृत्व में हिमाचल सुख शांति और उन्नति के साथ आगे बढ़ेगा।

बहरहाल JBT गीत रमौल  को आर्ट में इतनी महारथ हासिल है कि वह किसी को एक बार देखने के बाद भी उसका हू-ब-हू स्केच उकेर सकते है। उन्होंने बताया कि समय मिलने पर पेंसिल उठा लेते है। इससे पहले भी कई स्केच बना चुके है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...