नगर निगम में अवैध रेहड़ी-फहड़ी लगाने वालों की अब खैर नहीं

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

नगर निगम मंडी में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और अपनी दुकानों के बाहर सामान सजाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसे लेकर नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है।

जिसके तहत शहर में नगर निगम ने अनाधिकृत रेहड़ी फहड़ी वालों और अपनी दुकानों के बाहर पैदल रास्ते में सामान सजाने वालों को माइक के माध्यम से सूचना दी।

इसके बाद निगम ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। ऐसे दुकानदारों के सामान को भी निगम द्वारा जब्त कर दिया जाएगा।

नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि फिलहाल नगर निगम के कर्मचारी शहर में माइक लेकर दुकानों से बाहर सामान न रखने व अनाधिकृत जगह पर रेहड़ियां न लगाने की अपील कर रहे हैं।

अगर उसके बावजूद भी लोग नहीं मानते तो नगर निगम ऐसे रेहड़ी धारकों का सामान जब्त कर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की गई है।

राणा ने बताया कि शहर के प्रबुद्ध लोगों की शिकायतों के चलते अब वाले समय में ऐसे दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

नगर निगम मंडी के कर्मचारियों ने शहर के चौहट्टा, सेरी मंच, आईटीआई पुल में माइक के माध्यम से आगाह कर दिया है और फुटपाथों व अनधिकृत जगहों पर अपना सामान सजाए लोगों को आदेशों का पालन करने का आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...