दो स्कूटियों की भीषण टक्कर, 50 वर्षीय शख्स की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत पनोह में दो स्कूटियों की टक्कर में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला सहित दो घायल है। मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र राम किशन निवासी पनोह के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह राज कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर घंडावल से आ रहा था। पनोह बाजार में पहुंचने पर पीछे से आ रही एक अन्य ने टक्कर मार दी।

हादसे में राज कुमार के अलावा दूसरी स्कूटी पर सवार पंकज कुमार निवासी रिडी टैरस, जिला कांगड़ा व सुमन रानी घायल हो गए।

तीनों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर राज कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दोनों का उपचार जारी है।

एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं स्कूटी चालक पंकज कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...