रेल पटरी पर रील बनाते वक्त आई पद्मावत एक्सप्रेस, चपेट में आने से एक युवती और दो युवकों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने के दौरान एक महिला और दो पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस को इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर से मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों की शिनाख्त हो गई है।

डीसीपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर के मेमो के जरिए मिली थी। बुधवार रात को ग़ाजियाबाद से लखनऊ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से मसूरी के कल्लू गढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास तीनों वीडियो बनाने के दौरान चपेट में आए थे। पद्मावत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इसकी जानकारी डासना रेलवे स्टेशन पर दी थी।

शवों की पहचान शकील (32) पुत्र बशीर निवासी मसूरी, नदीम (23) पुत्र इसरार उर्फ कलुआ निवासी ग्राम दिसौरा थाना मुंडाली मेरठ और जैनब (20) पत्नी नदीम निवासी दिसौरा हाल निवासी मसूरी के रूप में हुई है।

शकील और नदीम दोनों दोस्त थे और ट्रक चालक थे। नदीम का जैनब से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों ने छह माह पहले शादी की थी। तीनों घर से बुधवार दोपहर दो बजे सामान लाने के लिए निकले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...