खड़गे के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक शुरू, कैबिनेट गठन को लेकर हो रही चर्चा

--Advertisement--

Image

नई दिल्लीनवीन चौहान

दिल्ली में कांग्रेस विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रही है। इस बैठक में सीएम और डिप्टी सीएम समेत सभी 40 विधायक मौजूद हैं।

कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में इन वरिष्ठ नेताओं से भी मंत्रणा करेंगे। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद इस बारे में निर्णय हो जाएगा। 16 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने हैं।

नवनिर्वाचित विधायक एक साथ 16 दिसंबर को रवाना होंगे। सभी पार्टी विधायकों को आलाकमान ने यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही मंत्री तय होंगे।

बैठक में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा हो रही है। बैठक दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...