हमीरपुर और सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 19-20 को

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 15 दिसंबर – व्यूरो रिपोर्ट

पंजाब के सरहिंद की निजी कंपनी मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया  लिमिटेड पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों के लिए 19 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में और 20 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उनकी आयु 21 से 37 वर्ष के बीच हो।

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये से लेकर 18,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।

यदि किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 19 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में या 20 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...