भुंतर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर फरार पति हरिद्वार से गिरफ्तार, नाम बदल चला रहा था रिक्शा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जिला कुल्लू के भुंतर में बीते दिनों हुए महिला हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू पुलिस ने जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा के नेतृत्व में भुंतर हत्याकांड को सुलझा लिया।

हत्या का आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है। पुलिस की जांच टीम ने 12 दिसंबर को उपरोक्त टीम ने पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया है।

पूछताछ पर पाया गया कि आरोपी जोबनप्रित सिंह भुंतर के परवाणु से हत्या को अंजाम देकर बस द्वारा हरिद्वार चला गया और हरिद्वार में नाम व पता बदलकर रिक्शा चलाने का काम कर रहा था।

आरोपी जोबनप्रित सिंह ने अपने आप को पुलिस से बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन कुल्लू पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाया और आखिरकार 12 दिसंबर को कुल्लू पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफल रही। आरोपी जोबनप्रित को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, 5 दिसंबर 2022 को भुंतर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुसमा देवी निवासी परगाणु ने अपना एक कमरा पंजाब के एक दंपति को किराए पर दिया हुआ था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दंपति कमरे में नहीं आ रहे थे।

वहीं कमरे से कुछ दुर्गंन्ध भी आ रही थी। जिस पर उन्होंने ग्रांम पंचायत प्रधान व वार्ड मेंबर के सामने कमरे का दरवाजा खोला गया। अन्दर कमरे का सामान बिखरा हुआ था।

सूचना मिलते ही एसपी गुरदेव शर्मा सहित अन्य शीर्षअधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे में इस दौरान एक महिला की लाश कमरा से बरामद हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...