मैंने सदन में सुक्खू की परफॉर्मेंस देखी है, वह सर्वश्रेष्ठ हैं – राज्यपाल

--Advertisement--

Image

शिमला, 13 दिसंबर – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री पद संभालने के पश्चात पहली बार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की और नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि मैंने सुखविंदर सिंह जी की विधानसभा में परफॉर्मेंस देखी है, वह सर्वश्रेठ हैं। उनकी टीम वेल एजुकेटेड है, उन्हें प्रशासनिक कार्य में कोई दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने हिमाचल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए उन्हें राज्यपाल का मार्गदर्शन अपेक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के मामले में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बन सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी विधायकों का परिचय करवाया।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स से मिलने पहुंचे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके आवास ‘बोहमिया निवास’ में भेंट की।

ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप पठानिया, रवि ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...