शादी में DJ चलाने को लेकर विवाद, 2 गुटों में चले तेजधार हथियार, एक दर्जन जख्मी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पुलिस चौकी जोल के तहत चौकीखास में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान दो गुटों में जमकर लाठी, डंडे व तेजधार हथियार चले। मारपीट में करीब एक दर्जन लोगों को चोटें पहुंची है। इनमें चार बुरी तरह लहूलुहान हुए है।

घायलों का स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे चलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राज मोहम्मद निवासी चौकी खास ने बताया कि रविवार रात्रि मेरे परिवार में शादी समारोह चल रहा था।

10 बजे के चलते डीजे को बंद करवा दिया गया, लेकिन गांव के ही कुछ युवक पुन: डीजे चलाने की जिद करते रहे। राम मोहम्मद का आरोप है कि युवक शराब के नशे में थे।

बार-बार न केवल डीजे चलाने की बात कर रहे थे, बल्कि गाली-गलोच पर भी उतारू हो गए। गली गलोच के चलते मामला बढ़ गया और बात मारपीट पर पहुंच गई।

इस दौरान युवकों ने डंडे, लाठी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ़ माशूक मोहमद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हम परिवार सहित शादी में गए थे, जहां पर रंजिश के चलते राज मोहम्मद ने मामूली सी बात पर मेरे व साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते सिर, बाजू व हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं।

मारपीट में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। इनमें चार बहुत बुरी तरह लहूलुहान बताए जा रहे हैं।

चौकी प्रभारी जोल प्रदीप सिंह ने बताया कि शादी के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...