सीएम सुखविंदर सुक्खू के गृह जिला में चली गोलियां, रात के अंधेरे में हुई घटना

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कंप्लेन 

हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में गोली चलाने का मामला सामने आया है। यह गोली एक घर पर पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते छबोट गांव में रात के अंधेरे में चलाई गई है।

बताया जा रहा है कि एक परिवार जब घर में सोया हुआ था, तभी गोली चलने की आवाज आई। जब घर के सदस्यों ने बाहर जाकर देखा तो वहां पर कोई नहीं था, लेकिन उनकी दीवार पर गोली लगने का निशान था।

जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई है। घर के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में छबोट गांव के अश्वनी कुमार ने बताया कि रात करीब अढ़ाई बजे उनके घर पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हालांकि रात के अंधेरे में उन्हें यह पता नहीं चल सका कि यह गोली किसने चलाई है।

वहीं पुलिस ने अश्वनी कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि सर्दी के मौसम में जंगली जानवर पहाड़ों से उतरकर मैदानी इलाकों में आ जाते हैं और लोग ऐसे जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए कुछ निकलते हैं।

आशंका जताई जा रही है कि किसी जंगली जानवर को मारने के लिए भी शिकारी ने गोली चलाई हो । पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...