250 एसोसिएट के पदों के लिए 19 दिसंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

चंबा ,12 दिसंबर – भूषण गुरुंग

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 250 एसोसिएट के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा 250 एसोसिएट के पदों (केवल पुरुषों ) के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों में शैक्षणिक योग्यता 8वीं 10वीं व 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि चयनित युवाओं को योग्यता के अनुसार निजी कंपनी में मासिक वेतन सीटीसी 13586 रुपए दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपना बायोडाटा लेकर जिला रोजगार कार्यालय रंग महल में 11:00 बजे सुबह उपस्थित हो जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...