17 व 18 दिसम्बर को तकीपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 12 दिसम्बर – राजीव जस्वाल

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रदेश की युवा प्रतिभा को खेल स्पर्धाओं के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभागिता का अवसर प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि सांस्कृकि गतिविधियों में जिला की युवा प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए विभाग द्वारा 17 व 18 दिसम्बर, 2022 को अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में दो दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इन विधाओं में कर सकेंगे प्रतिभागिता

उन्होंने बताया कि इस युवा उत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य, एकांकी (वन एक्ट प्ले), शास्त्रीय गायन, तबला वादन, बांसुरी वादन, सितार वादन, हारमोनियम वादन लाइट, कत्थक नृत्य, वाग्मिता (आशु भाषण) और पारंपरिक/लोक वाद्य यंत्र आदि विधाओं में जिला के युवा भाग ले सकते हैं।

यह ले सकेंगे भाग

उन्होंने बताया कि लोक गीत, लोक नृत्य तथा पारंपरिक/लोक वाद्य यंत्र हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित होने चाहिए। इन विधाओं में सहभागिता के लिए खण्ड स्तर से चयनित दलों एवं गत वर्ष प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे दलों का प्रवेश मान्य होगा।

वहीं एकांकी (वन एक्ट प्ले), शास्त्रीय गायन, तबला वादन, बांसुरी वादन, सितार वादन, हारमोनियम वादन लाइट तथा कत्थक नृत्य हेतु जिला स्तर पर सीधा प्रवेश होगा।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सीधी प्रविष्टियां 16 दिसम्बर 2022 तक युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के कार्यालय में ई-मेल dsokangra@gmail.com के माध्यम से आमंत्रित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि मंच पर सहयोगी वादक इत्यादि के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है।

इन बातों का रखें ध्यान

एन.पी गुलेरिया ने बताया कि युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी और दल 17 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी मौसमानुसार वस्त्र तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं साथ लेकर आएं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल तक आने जाने का साधारण बस किराया तथा दैनिक भत्ता विभागीय नियमानुसार दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...