एक किलो चरस संग दबोचा 24 वर्षीय युवक

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

मणिकर्ण घाटी में कसोल के साथ लगते ग्राहण क्षेत्र में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्र में नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के कसोल के ग्राहण नामक स्थान पर 24 वर्षीय राज ठाकुर निवासी गांव जोगाई डाकघर देवधार तहसील चच्योट जिला मंडी के कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है। यह चरस किससे खरीदी, आगे किसे सप्लाई की जानी थी, पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मामले की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...