आटा चक्की मशीन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां उपमंडल की ग्राम पंचायत अमतराड़ में एक महिला सरोज भाटिया (55) की अपनी ही आटा चक्की मशीन के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। पुलिस थाना के एसएचओ रमेश ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह इस हादसे की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उन्होंने बताया कि महिला के पति की लगभग पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, उसकी बेटी टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। डाकघर में कार्यरत उनका बेटा किसी काम से शिमला गया हुआ था।

शनिवार रात को घर में महिला अकेली थी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह महिला के चाचा ससुर ने महिला के घर के दरवाजे में ताला लटका देखा। साथ ही आटा चक्की मशीन के कमरे में बिजली जली हुई देखी। वह वहां गया तो सरोज भाटिया मशीन के पट्टे के साथ फंसी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...