मात्र गोदी मीडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रही अधिक सीटें : कौल सिंह ठाकुर

--Advertisement--

Image

मंडी, 06 दिसंबर – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में है और कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 40 से 45 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी।

वहीं कौल सिंह ठाकुर ने गोदी मीडिया पर भी टिप्पणी की है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि एग्जिट पोल में गोदी मीडिया ने भारतीय जनता पार्टी को अधिक सीटें दी है। लेकिन चुनावी नतीजे गोदी मीडिया के एग्जिट पोल से विपरीत होने वाले हैं।

पूरे प्रदेश में चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे और कांग्रेस एक तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता का जनादेश ईवीएम में बंद है जो 8 दिसंबर को खुलेगा। 8 दिसंबर को जो चुनावी नतीजे सामने आएंगे वह कांग्रेस पार्टी के पक्ष में होंगे।

कांग्रेस ने एकजुटता के साथ भाजपा के धनबल व षड्यंत्र का मुकाबला किया है। जिसमें प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। उससे तय हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...