बिस्तर में आग लगने से जिंदा जला PWD विभाग का कर्मी

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के तहत सिद्धपुर में सोमवार रात को ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की आग लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय बालम रोजाना की तरह सोमवार को ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान आंख लगने के बाद बिस्तर पर आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब दूसरा चौकीदार अपनी डयूटी पर आया तो उसने जैसे दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देखकर वह घबरा गया और इसकी सूचना अफसरों और पुलिस थाना धर्मपुर को दी।

पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर वहां पर उपस्थित चौकीदार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के ब्यान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेज दिया है। आग कैसे लगी इसकी पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...