प्रदेश में धनबल की करारी हार, जनबल की हो रही जीत – रजनीश किमटा

--Advertisement--

Image

शिमला,6 दिसम्बर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में आने का दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 8 दिसम्बर को चुनाव परिणाम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस के पक्ष में निकलेंगे।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में धनबल की करारी हार, जनबल की जीत हो रही है। किमटा ने  कहा कि लोगों ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली एकतरफा जीत से पहले  ही साफ  हो गया था कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं ।

उप चुनावों में प्रदेश के लोगों ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार के खिलाफ अपना जनमत दिया था। सत्ता के भारी दबाव के बाबजूद लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा को पूरी तरह नकार दिया हैं। किमटा ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा ने इन चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिये भारी मात्रा में धनबल का प्रयोग किया,अधिकारियों और  कर्मचारियों पर दबाव बना कर उन्हें डराने का पूरा प्रयास किया है, बाबजूद इसके लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में किया है।

किमटा ने कहा है कि कांग्रेस चुनावों में किये अपने सभी वादों को  पूरा करेंगी। सरकार बनते ही पहली कैबनेट में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भाजपा के सभी जन विरोधी निर्णयों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करेगी।

उन्होंने कहा है कि भाजपा के भ्र्ष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग की भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...