HPU कैंपस में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े ABVP-SFI कार्यकर्ता, दो को आई चोटें, तनाव का माहौल

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में ABVP और SFI कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें हिंसक झड़प में दो कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए रिपन अस्पताल ले जाया गया है।

फिलहाल कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, फिलहाल दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की हरकतों पर नजर रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक समरहिल चौक पर एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई। इसके बाद आटर्स ब्लॉक के बाहर कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।

छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, कुछ कार्यकर्ता कैंपस में लोहे की रॉड और डंडें लेकर भी पहुंचे हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...