केएमसी फोरलेन मज़दूरों ने थामा सीटू का दामन, रोहित कुमार को चुना प्रधान

--Advertisement--

Image

मंडी/रिवालसर – अजय सूर्या

बल्ह क्षेत्र के नागचला से पंडोह तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क में एमसी कम्पनी के मजदूरों ने राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में सीटू से सबंधित यूनियन का गठन किया है। इस मौके पर सीटू के ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महासचिव राजेश शर्मा और गोपेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

मजदूरों ने भड्डयाल साईट पर आम सभा आयोजित की जिसमें बीएमएस छोड़ कर सीटू से सबंधित यूनियन बनाने का निर्णय लिया गया। मज़दूरों ने रोहित कुमार को प्रधान, राकेश कुमार को उपप्रधान राजेश कुमार को सचिव डोला राम को सहसचिव तिलक राज को कोषाध्यक्ष कमलकिशोर को कैशियर राजेंद्र राणा, महिपाल, कुणाल कुमार को कार्यकारिणी सदस्य तथा चिंतामणी को मीडिया सचिव चुना गया।

इन सभी सदस्यों ने भारतीय मज़दूर संघ की यूनियन से त्यागपत्र दे कर सीटू के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।यूनियन ने निर्णय लिया है कि 10 दिसंबर तक सभी मज़दूरों को यूनियन का सदस्य बनाया जाएगा और 12 तारीख़ को गेट मीटिंग की जाएगी और उसमें माँगपत्र तैयार किया जायेगा और कंपनी प्रबंधन तथा श्रम विभाग और ज़िला प्रशासन को सौंपा जाएगा।

सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी मज़दूरों को हर महीने वेतन नहीं दे रही है जो कि श्रम कानूनों का उलंघन है।कंपनी ने मज़दूरों को सेफ़्टी किट व बस्त्र,जूते इत्यादि भी उपलब्ध नहीं करवाये हैं।मज़दूरों को निर्धारित न्यून्तम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है और ई पी एफ भी नियमानुसार जमा नहीं हो रहा है।

कार्यस्थल पर फ़र्स्ट ऐड व एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है।इसके अलावा मजदूरों को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से भी पंजीकृत नहीं किया गया है जिसके कारण यहां दो दिन पहले एक मज़दूर की करंट लगने से हुई मौत का मुआवजा भी मज़दूर के परिवार को नहीं मिल पायेगा।

इसके अलावा मज़दूरों की और भी कई समस्याएं हैं जिन्हें कंपनी अनसुना कर रही है।उन्होंने कहा कि सीटू मज़दूरों की मांगों को लेकर माँगपत्र तैयार करके जल्दी ही कंपनी प्रवंधन को सौंपेगी और मज़दूरों की जायज मांगे नहीं मानी जाती है तो यूनियन हड़ताल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...