चार महीने में बना दीं एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने का काला कारोबार करीब चार महीने से चल रहा था। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं बनाई गईं। इन्हें उत्तर प्रदेश में बेचा गया।

आगरा के मुख्य आरोपी मोहित बंसल के घर से बरामद की गईं दवाओं की अभी पैकिंग होनी थी। इससे पहले ही इन्हें बरामद कर लिया गया। आरोपियों से अब तक हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी नकली दवाओं की सप्लाई की आशंका है। आरोपियों से यूएसवी लिमिटेड की हाई कोलेस्ट्रोल, स्ट्रोक के उपचार की दवा रोजी डे, सिपला कंपनी की एलर्जी की दवा मोंटेयर और इफ्का कंपनी की दर्द निवारक दवा जीरोडोल बरामद की गई हैं।

दवा नियंत्रक प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह चार महीनों से नकली दवाओं का कारोबार कर रहा था। इस मामले में सरकार भी प्राधिकरण के अधिकारियों से लगातार जांच रिपोर्ट ले रही है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने बताया कि मामले की जांच गहनता से आगे बढ़ रही है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवाएं बनाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने मुख्य सचिव सहित अन्य प्रतिवादियों से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है। मामले में प्रधान सचिव गृह, स्वास्थ्य सचिव, ड्रग कंट्रोलर, निदेशक स्वास्थ्य, उपायुक्त एसपी सोलन को बनाया प्रतिवादी बनाया है।

मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की है।

खबरों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नामी कंपनियों के नाम से निर्मित नकली दवाओं की भारी खेप बरामद की गई है।

नकली दवाएं बनाने पर मुख्य सचिव से जवाब तलब

प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवाएं बनाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने मुख्य सचिव सहित अन्य प्रतिवादियों से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है। मामले में प्रधान सचिव गृह, स्वास्थ्य सचिव, ड्रग कंट्रोलर, निदेशक स्वास्थ्य, उपायुक्त एसपी सोलन को बनाया प्रतिवादी बनाया है।

मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की है।

खबरों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नामी कंपनियों के नाम से निर्मित नकली दवाओं की भारी खेप बरामद की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...