Exit Poll : हिमाचल में कांटे की टक्कर, भाजपा को हल्की बढ़त, बदल गया रिवाज…!

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को आगे दिखाया गया है। सात में से दो सर्वे को छोड़ दें तो सभी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हिमाचल में भाजपा रिवाज बदलकर पुनः सत्ता में काबिज हो रही है। वहीं आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है।

खास बात ये है कि तमाम एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक से पांच तक सीटें दिखाई हैं। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला है। सभी एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस की सीटों के बीच बहुत कम अंतर रहने वाला है।

आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को हल्की बढ़त मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 30 से 40, भाजपा को 24 से 34 सीटें मिलने के संकेत हैं। अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए कुल 68 सीटों में से 35 सीटें लेनी जरूरी हैं।

रिपब्लिक पी-मारक्यू : भाजपा को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33, आम आदमी पार्टी को 0 से 1, वहीं अन्य को 1 से 4 सीट मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी : भाजपा को 38, कांग्रेस को 28, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीट मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी : भाजपा को 35 से 40 सीट, कांग्रेस को 26 से 31, आम आदमी पार्टी को शून्य, जबकि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।

आज तक-एक्सिस माय इंडिया : भाजपा को 24 से 34, कांग्रेस को 30 से 40, आप को शून्य, अन्य को 4 से 8 सीटों का अनुमान।

न्यूज़ 23-टुडेज चाणक्य : भाजपा को 33, कांग्रेस को 33, अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान।

इंडिया न्यूज़ और जन की बात : भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 34-27, आप को 0 और अन्य को 2-1 सीट मिलने का अनुमान है।

जी न्यूज बार्क : भाजपा को 35-40, कांग्रेस को 20-25, आप को 0-3 और अन्य को 1-5 सीट मिलने का अनुमान है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...