बाल विज्ञान सम्मेलन में जुटे बाल विज्ञानिको ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

बाल विज्ञान सम्मेलन में जुटे बाल विज्ञानिको ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह विज्ञानिक 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां में जिला स्तर पर अपना जौहर दिखाने में जुटे हुए थे।

बाल विज्ञानिको ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न – विभिन्न मॉडल बनाकर विज्ञान की उपलब्धियों को समझाया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के बाल विज्ञानी ईशव ने साइंस मॉडल में अपना लोहा मनवा कर पहला स्थान हासिल किया। और राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अपनी जगह बना ली । और ईशव के बनाए मॉडल को सभी ने सराहा ।

इस मौके पर उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कपूर ने बताया कि आज के आधुनिक युग में विज्ञान की महता को देखते हुए विज्ञान आधारित गतिविधियों की बहुत आवश्यकता है । वहीं गाइड अध्यापिका नीरज बाला मनहास ने बताया की बाल विज्ञानिक ईशव बहुत ही मेहनती एवं विज्ञान की प्रति जिज्ञासा रखने वाला विद्यार्थी है ।

इसने अपने मॉडल से जल एवं वायु प्रदूषण को कम करने की तकनीक बतायी है। आज के समय की प्रमुख ज़रूरत कचरा प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण है । भविष्य में इसका मॉडल ज़रूर कारगर साबित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...