वजीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरी में हुआ मतगणना पूर्वाभ्यास का आयोजन

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा

मतगणना पूर्वाभ्यास का आयोजन वजीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरी के परिसर में किया गया ।जिसमें मतगणना में नियुक्त विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी गण ने भाग लिया ।रिटर्निंग अधिकारी विश्रुत भारती ने जानकारी दी की मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी ने बताया प्रातः काल 8 बजे सर्वप्रथम डाक मत पत्र (पोस्टल बैलेट पेपर) की गणना की जाएगी जिसके लिए 4 टेबल लगाए जायेंगे तत्पश्चात 8:30 बजे ई. वी. एम. के द्वारा मतगणना की शुरुआत की जाएगी जिसके लिए कुल 10 टेबल लगाए जाएंगे।

मतगणना कुल 12 राउंड तक चलेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के आधिकारिक अभिकर्ता ,किसी भी अधिकारी कर्मचारी को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्रदत पहचान पत्र के विना काउंटिंग हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा ।जिसमे किसी भी विद्युत चालित उपकरण,मोबाइल फोन,हथियार,माचिस की डिब्बी जैसे ज्वलनशील पदार्थ आदि के ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

मतगणना हाल परिसर में मीडिया केंद्र की स्थापना कर दी गई हैं। महाविद्यालय परिसर के बाहरी मुख्य द्वार से आगे किसी भी निजी वाहन को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना से संबंधित हर गतिविधि को सुचारू एवं सुरक्षात्मक ढंग से पूर्ण करने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे की व्यवस्था रहेगी। आधिकारिक अभिकर्ताओं को प्रातः 7 बजे मतगणना हाल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...