19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजेंगे हिमाचल सहित देश भर के 2 लाख किसान

--Advertisement--

Image

शिमला, 02 दिसंबर – नितिश पठानियां

भारतीय किसान संघ किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली में हल्ला बोलेगा। भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहा है।

किसान संघ की मांग है कि लागत के आधार पर फसलों का लाभकारी मूल्य लागू किया जाए और सभी प्रकार के किसानों पर जीएसटी खत्म किया जाए।

भारतीय किसान संघ हिमाचल के प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने में फ़ैल हुई है।  इसके खिलाफ देश भर के 2 लाख के करीब किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर किसान गर्जना रैली करेंगे।

19 दिसंबर के इस प्रदर्शन में प्रदेश के लगभग 1200 किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग है कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।

कृषि यंत्रों व उर्वरकों, कीटनाशक को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए। केंद्र सरकार सभी प्रकार के GM, BT व GM सरसों को अनुमति देने के निर्णय को तुरन्त वापस ले।

वहीं, हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप व दृष्टिकोण के लिए कृषि नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर अमल नहीं करती है, तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...