बेवफा पत्नी: होटल में गांव के युवक संग इस हाल में मिली बीवी, शादी के बाद ही बन गए अवैध संबंध, की थी लव मैरिज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने गांव निवासी युवती से वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब ठीक ठाक चलता रहा, बाद में उसकी पत्नी के गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध हो गए।

इसका विरोध करने पर पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय में दो मुकदमे दायर कर दिए। साथ ही अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गई। युवक ने भी पत्नी व बच्चे को वापस लाने की न्यायालय से गुहार लगाई थी।
प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला
आरोप है कि उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि अब पत्नी अपने बच्चे का भी ख्याल नहीं रख रही है।
पीड़ित का कहना है कि गत 29 नवंबर को उसे जानकारी मिली कि पत्नी एक युवक के साथ गुलावठी स्थित एक होटल में है। जिसके बाद पीड़ित थाना पुलिस को लेकर वहां पहुंच गया, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
जिस पर उसने अब अपने बच्चे की स्वयं सुपुर्दगी दिलाने व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसएसपी से की है। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...