सुबह सवेरे चार कमरों का मकान चढ़ा आग की भेंट, लाखों की संपत्ति जलकर राख

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

उपमंडल करसोग के दूरदराज महोग क्षेत्र में शेष मुहाल में शुक्रवार सुबह 4 कमरों का एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की इस घटना में घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

इस घटना में पीड़ित कालिदास पुत्र डोम सिंह निवासी गांव शेश का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना की पुष्टि करते हुए तहसीलदार करसोग धर्मपाल नेगी ने कहा कि उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेंद्र ठाकुर के दिशा निर्देश अनुसार पीड़ित परिवार के लिए राहत सामग्री आदि प्रदान करने की प्रक्रिया अमल में ला दी गई है। नुकसान की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...