मतगणना केंद्रों वाले शिक्षण संस्थानों में 8 को रहेगा नॉन-टीचिंग दिवस

--Advertisement--

Image

मतगणना को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

हमीरपुर 02 दिसंबर – अनिल कपलेश

जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए जिन शिक्षण संस्थानों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं, उन संस्थानों में 8 दिसंबर को नॉन-टीचिंग दिवस रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर, विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के मतों की गिनती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की मतगणना राजकीय महाविद्यालय बड़सर और विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन के मतों की गिनती गगाल स्थित सिद्धार्थ राजकीय डिग्री महाविद्यालय नादौन में होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए 8 दिसंबर को पांचों मतगणना हॉल के 100 मीटर के दायरे में केवल मतगणना डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मचारियों, प्रत्याशियों तथा उनके आधिकारिक एजेंटों के प्रवेश की अनुमति ही होगी।

इस परिधि में अन्य लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों के परिसरों में अनावश्यक भीड़ और लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए उक्त पांचों शिक्षण संस्थानों में 8 दिसंबर को नॉन-टीचिंग दिवस रहेगा। इस दिन इन पांच शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...