आंगनबाड़ी से राजू चुराता था मासूम बच्चों का राशन, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 02 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल में आंगनबाड़ी से मासूम बच्चों का राशन चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी की पहचान राजू निवासी देवी नगर पांवटा साहिब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सरस्वती देवी ने बताया कि 30 नवंबर को शाम 3 बजे वह आंगनबाड़ी बंद करके घर चली गई थी। सुबह जब वह वापस आंगनबाड़ी पहुंची तो पाया कि आंगनबाड़ी केंद्र के ताले टूटे हुए हैं।

अंदर जाकर देखा तो पाया कि यहां से 36 किलो रिफाइंड, 20 किलो चने,10 किलो राजमा सहित बच्चों का अन्य सामान चोरी हो गया है। जिसके बाद महिला ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसी के आधार पर पुलिस ने यमुना बैरियर पर लगे सीसी कैमरे भी चेक किए।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी माना कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। लिहाजा, पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...