नन्हे बच्चों के हैरतअंगेज स्टंट, देखकर रह जाएंगे दंग, दे रहे ये सन्देश

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 02 दिसंबर – सुभाष चंदेल

कहते हैं, अगर हौसलों में उड़ान हो तो मंजिल आसानी से मिल जाती है। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है कुछ नन्हे-नन्हे बच्चों ने जिनके स्टंट देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। बिलासपुर के भगेड़ व आस-पास के इलाकों के ये बच्चे हैरतअंगेज स्टंट दिखाकर समाज को नशे से दूर रहने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

बिलासपुर से संबंध रखने वाले समाज सेवी सुनील शर्मा इन बच्चों को केवल स्टंट ही नहीं सिखाते, बल्कि फिसिकल फिटनेस व सामान्य ज्ञान की शिक्षा देकर उन्हें सभ्य समाज में एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।

सुनील शर्मा के पास ग्रामीण इलाकों से संबंध रखने वाले करीब 30 ऐसे गरीब बच्चे हैं, जो रोजाना सुबह व शाम पढ़ते हैं और फिटनेस के लिए एक्सरसाइज व योगा भी करते हैं।

सुनील शर्मा का कहना है कि जब उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए “संस्कारो की खेती” के नाम से अभियान की शुरुआत की तो उनके पास केवल 2-3 ही बच्चे थे, मगर आज इनकी संख्या 30 पहुंच चुकी है। यह बच्चे रोजाना उनके पास सामान्य ज्ञान की शिक्षा लेने के साथ-साथ व फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करने आते हैं।

सुनील शर्मा ने बताया कि हर सप्ताह शनिवार व रविवार को यह बच्चे दौड़ लगाते हैं और युवाओं से नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण की अपील करते है। ताकि हमारा समाज नशामुक्त व प्रदूषण मुक्त हो सके। वहीं अभीतक इन नन्हे बच्चों द्वारा विभिन्न स्थानों पर 60 से अधिक पौधे भी लगाए जा चुके है।

बच्चों का कहना है कि इस अभियान से जुड़ कर उन्हें काफी खुशी हुई है। वह हमेशा शिक्षा ग्रहण करने व फिट रहने के लिए एक्सरसाइज व योग करने अपने गुरुजी के पास आएंगे, ताकि ड्रग्स फ्री व पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए गए इस अभियान को आगे बढ़ाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...