देहरा : सनियला में टैम्पो चालक ने कुचली 7 बकरियां, 3 की गई जान

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार 

उपमंडल देहरा के अंतर्गत बनखंडी के समीप पड़ते सनियाला गांव के पास एनएच-503 पर टेंपो ने एक भेड़पालक की 7 भेड़-बकरियों को कुचलने का दर्दनाक मामला प्रकाश में आया है।

बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 3 बकरियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि इस हादसे में 4 बकरियां बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची रानीताल पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। भेड़पालक वीरेंद्र निवासी चंबा अपनी भेड़-बकरियों को लेकर सड़क से जा रहा था।

इस दौरान दूसरी ओर से आ रहे टैंपो ( HP53B 5229) की चपेट में आ गईं।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि चालक रविंद्र कुमार निवासी बैजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षु अन्य कॉलेजों में होंगे शिफ्ट, परीक्षा भी टली

हिमखबर डेस्क  राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षुओं को...

हिमाचल में सस्ती हुई बिजली, नईं दरें जारी, 1 अप्रैल से होंगी लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने हिमाचल प्रदेश...

एचपीआरसीए ने घोषित किया ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल परिणाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने तकनीकी...