भांबला पंचायत की प्रधान पूर्व उपप्रधान के बीच मारपीट, केस दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

--Advertisement--

Image

भांबला – नरेश कुमार

ग्राम पंचायत भांबला की प्रधान सुनीता देवी के द्वारा भांबला पंचायत के पूर्व उपप्रधान पर मारपीट, गाली गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। प्रधान ने इस बारे में पुलिस थाना हटली में मामला दर्ज करवाया है।

प्रधान का कहना है कि जब वह अपने पंचायत भवन में मौजूद थी तो पूर्व उप प्रधान ने मौके पर पहुंचा दोनों में किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई इस पर पूर्व प्रधान के द्वारा पंचायत प्रधान को थप्पड़ जड़ दिए गए।

इस मामले को लेकर पूर्व उप प्रधान रतन चंद वर्मा ने कहा कि मैं भांबला पंचायत में सेट्रिग और सीमेंट ढुलाई का ठेकेदार हूं और दोपहर के समय सचिव के पास किसी कार्य से गया था और पंचायत घर में पंचायत प्रधान मौके पर मौजूद थी।

मैं सचिव के साथ बात कर रहा था तो पंचायत प्रधान ने मेरे साथ गली गलौच और अभद्र व्यवहार किया और जब मैने उन्हे ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मेरे साथ हाथापाई कर दी।

शोर सुनकर पंचायत प्रधान का पति और तीन चार लोग आये और पंचायत घर के दरवाजे बंद करके मुझे आधे घण्टे तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंकर मुझे बाहर निकाला।

उधर, मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में छानबीन कर रही है। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप धीमान ने कहा कि पंचायत प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...