स्पेन तार पर काम कर रहे दो मजदूरों की खाई में गिरने से मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल में जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है. हादसा उस समय हुआ जब मजदूर तार स्पेन का काम कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि इस दौरान काम कर रहे 2 मजदूर सीधे खाई में जा गिरे, जबकि एक अन्य युवक घटना में घायल हो गया है, जिसका बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, बंजार उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशीयार में शाम के समय मजदूर टीलापुल में स्पेन तार का काम कर रहे थे. ये सभी मजदूर तार स्पेन के जरिये लकड़ी ला रहे थे.

इस दौरान 2 युवक गहरी खाई में गिर गए और छापे राम (37) पुत्र मंसाराम, गांव थानेगाड, डाकघर बठाहड, बंजार, कुल्लू और जीतराम (49) पुत्र कमली राम पता गांव थानेगाड, डाकघर बठाहड, बंजार, की मौके पर ही मौत हो गई.

बंजार अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज

घटना में लोत राम (42) गांव थानेगाड डाकघर बठाहड तहसील बंजार घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है.

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बंजार पुलिस को दी और पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक इस हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है.

तार स्पेन के लिए ला रहे थे लकड़ी

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में पाया गया है कि यह युवक तार स्पेन के लिए लकड़ी का खंबा ला रहे थे, इस दौरान उनका पांव फिसल गया और 2 युवक सीधे खंबे के साथ खाई में जा गिर गए और एक 1 युवक रास्ते में अटक गया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...