हिमाचल : चिट्टे के लिए चोरी की 2 लाख की शराब, 25 हजार में बेचकर 3 दिन किया नशा

--Advertisement--

Image

घुमारवीं, 29 नवंबर – सुभाष चंदेल

चिट्टा खरीदने के लिए पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया।

जब यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़े तो चिट्टा नहीं मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़े। यह खुलासा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की तहसील भराड़ी के लदरौर में शराब के ठेके से हुई चोरी की वारदात की छानबीन में हुआ है।

दरअसल,  30 अक्तूबर की रात को लदरौर में शराब के ठेके से देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 30 पेटियां चोरी की गईं। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें पता लगा कि चोरी की शराब को ले जाने के लिए एक टेम्पो का इस्तेमाल किया गया।

टेंपो मालिक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार टेम्पो को मांग कर ले गया था। रिश्तेदार और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया तो चोरी की सारी गुत्थी सुलझ गई।

आरोपी युवकों ने बताया कि वे चिट्टे के आदी हैं। चोरी करने से पहले उन्होंने ठेके के पास ही 15 मिनट बैठ कर चिट्टे का नशा किया फिर ठेके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की शराब को टेम्पो में ले जाकर मंडी में एक व्यक्ति को 25,000 रुपये में बेचा। इस रकम से चिट्टा खरीदा और तीन दिन उसका नशा किया।

भराड़ी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि जब इन युवकों को पुलिस रिमांड पर लिया गया तो ये युवक रिमांड की पहली रात को चिल्लाने लगे। चिल्लाने के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि चिट्टा नहीं मिलने के कारण उनका बदन टूट रहा है। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां उन्हें इंजेक्शन लगे तब जाकर उन्होंने रिमांड की अवधि पूरी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...