रखवाले ने की बेजुबान कुतिया की हत्या, सीसी फुटेज ने खोला राज

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब – नरेश कुमार राधे

शहर में एक बेजुबान कुतिया “कैंडी” के रखवाले ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। शुरू में कैंडी की मौत प्राकृतिक तौर पर लगी। लिहाजा मालिक ने उसे दफना भी दिया, लेकिन जब सीसी फुटेज में राज खुला तो मालिक के भी होश फाख्ता हो गए।

इसके बाद शमशेरपुर के रहने वाले अरुण गोयल पुत्र ज्ञानचंद गोयल ने पुलिस को एक शिकायत पत्र सौंपा है।  इसके मुताबिक वह 24 नवंबर 2022 को परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। रात 8:49 बजे के आस-पास उसके नौकर ललित के माध्यम से फोन पर पता चला कि कैंडी रसोई में मरी हुई पड़ी है।

अरुण गोयल ने कहा कि वह रात करीब 1 बजे घर पहुंचे तो पाया कि कैंडी रसोई में मरी हुई थी, इसके सिर के चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था।

अरविंद गोयल ने अपनी शिकायत में कहा कि परिवार ने यह माना कि प्राकृतिक रूप से कैंडी की मौत हो गई है। इसके बाद 25 नवंबर को वालिया पेट्रोल पंप के समीप अपने निजी प्लाट में कैंडी को दबा दिया गया।

उन्होंने कहा कि जब सीसी फुटेज की रिकॉर्डिंग को देखा तो पाया उसका डॉग कीपर (नौकर) बद्रीदत्त पुत्र लक्ष्मी दत्त निवासी पिथौरागढ़ ने कैंडी को गुस्से में गलत तरीके से उठाया हुआ है। वो कैंडी को मारते हुए रसोईघर में ले गया। 1 मिनट तक दरवाजा बंद रहा, तत्पश्चात वह बाहर निकलता भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने बद्रीनाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के अलावा पशु अत्याचार निवारण समिति अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि कुछ रोज पहले नाहन में भी एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जिसमे कुतिया के तीन पिल्लों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...