कार के खाई में गिरते ही लगी आग, सेना के जवान ने वाहन से कूदकर बचाई जान

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जल गई।

गनीमत रही कि कार सवार युवक ने पहले ही छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। यदि कार चालक वाहन सहित खाई में गिर जाता तो जानी नुकसान भी हो सकता था। कार चालक युवक सैनिक है।

लडभड़ोल क्षेत्र की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

लोग पहले सहम गए कि कार में कोई शख्‍स भी होगा व उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन कार चालक ने हो‍शियारी बरतते हुए ऊपर ही गाड़ी से छलांग लगा दी थी।

काेलंग से ऐहजू जा रहा था कार सवार

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण कर हादसे के कारणों पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा ऐहजू बसाई सड़क पर हुआ है। यह काेलंग से ऐहजू जा रहा था। अभिषेक सेना में कार्यरत है व कलेहड़ू का निवासी है।

घायल सैनिक जोगेंद्रनगर अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया है। सैनिक इन दिनों घर पर छुट्टी आया है। एचपी 29ए 9562 नंबर कार दुर्घटनाग्रस्‍त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...