हिमाचलः इस सरकारी स्कूल के टॉपर्स करेंगे हवाई-रेल यात्रा, अपने खर्च पर घुमाने ले जाएंगे प्रिंसिपल

--Advertisement--

Image

दो छात्राओं को दे चुके हैं दो लाख रुपये

शिमला – नितिश पठानियां

बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षक क्या कर सकता है. सोचिए…किताबें दे सकता है, इनाम, एक्ट्रा क्लास जैसे कदम उठा सकते हैं. या कुछ ऐसा चौंकाने वाला कदम उठा सकता है जिससे बच्चे प्रेरित हों.

मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से जुड़ा है. यहां पर एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने स्कूल के मेधावी बच्चों को हवाई सैर करवाने का फैसला लिया है.

जानकारी के अनुसार, शिमला के ठियोग में सरकारी स्कूल बलग के प्रिंसिपल ने यह बीड़ा उठाया है. वह स्कूल के टॉपर को घुमाने के लिए ले जाएंगे. अलग-अलग कक्षा के टॉपर्स को रैल, हवाई सेवा और बस के जरिये घुमाने ले जाया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 60 किमीर दूर कोटखाई-सोलन मार्ग पर  स्थित बलग सरकारी स्कूल में संदीप शर्मा प्रिंसिपल हैं. वह बच्चों को घुमाने के लिए अपनी जेब से उनका खर्च वहन करेंगे.

प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने बताया कि 11वीं और 12वीं के टॉपर्स को हवाई सैर करवाई जाएगी. इन दोनों कक्षाओं के मेधावियों को चंडीगढ़ धर्मशाला तक हवाई सैर करवाई जाएगी.

इसके अलावा, 9वीं और 10वीं के टॉपर्स बच्चों को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ले जाएंग. कालका से इन बच्चों को शताब्दी एक्सप्रेस के जरिये सैर करवाई जाएगी. साथ ही छठी, सातवीं, आठवीं के बच्चों के लिए रोड ट्रिप आर्गेनाइज किया जाएगा.

प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने कहा कि यह कदम बच्चों को ना केवल मोराल बुस्टर होगा, बल्कि उन्हें एक्सपोजर भी मिलेगा, क्योंकि वह इस दौरान बड़े शहरों में घुमंगे. बच्चे काफी उत्साहित हैं. उम्मीद है कि उनके इस कदम से दूसरे बच्चों को भी पढ़ाई और आगे बढ़ने की प्ररेणा मिलेगी.

बाल दिवस पर की थी घोषणा

प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने हाल ही में चिल्ड्रन्स डे पर यह घोषणा की थी. 2022 में विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स बच्चों के लिए संदीप शर्मा की तरफ से यह पहल की गई है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...