
चम्बा – भूषण गूरूंग
विद्युत उप मंडल सिंहुता के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से बिजली बिल को समय पर जमा करवाने के लिए लगातार सूचित किया जाता है।परंतु कुछ डिफॉल्टर उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल समय पर जमा नहीं करवाया है।
इस नवम्बर माह में इन सभी 120 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को आस्थाई तौर पर कनेक्शन काटने के बारे में नोटिस जारी कर दिए गए थे। परन्तु नोटिस में दी गई समय सीमा पूरी होने के बाद भी लगभग 52 उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली बिल की बकाया राशि विभाग के पास जमा नहीं करवाई।
इसलिए इन सभी डिफाल्टर 21 घरेलू उपभोक्ता, राशि 44881/-, 11 व्यावसायिक उपभोकता, राशि 16804/-, 19 गैर घरेलू गैर वाणिज्यिक उपभोक्ता, राशि 47524/-, 1
बड़ा औद्योगिक उपभोक्ता, राशि 116749/- रूपये , के बिजली कनेक्शन अस्थाई तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिये गए हैं।
जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थाई तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिये गए हैं, अब उन्हें अपना बिजली कनेक्शन सुचारू करवाने के लिए अपना बकाया बिजली बिल राशि के साथ -साथ, दोबारा कनेक्शन (Re-connection Fees) फीस, भी जमा करवानी पड़ेगी।
सभी डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह अपने बिजली बिल की बकाया राशि जल्द से जल्द जमा करवा दे, अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन स्थाई तौर पर डिस्कनेक्ट करने के आदेश जारी कर दिये जायेंगे और जो कनेक्शन स्थाई तौर पर काट दिया जाएगा, उसको फिर से स्थाई तोर पर सुचारू नहीं किया जायेगा ।
विद्युत उप मंडल सिंहुता सभी श्रेणियों के विद्युत उपभोक्ताओं से यह भी अपील करता है कि वह बिजली का बिल समय पर जमा करवाएं और भविष्य में भी अपना बिजली का बिल समय पर ही अदा करते रहें। ताकि विभाग को बिजली को काटने के लिए बाध्य ना होना पड़े।
अभी विद्युत उपमंडल सिहुंता को डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं से लगभग 21 लाख रूपये की राशि बसूल करना शेष है !
