पत्‍नी की मौत के 5 मिनट बाद पति ने भी त्‍याग दिए प्राण

--Advertisement--

Image

बेटा-बेटी पहले ही बुला लिए थे घर।

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सात जन्‍म तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले एक साथ दुनिया को अलविदा कह जाएं। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में भी ऐसा ही हुआ।

यहां पत्‍नी की मौत के कुछ देर बाद ही पति ने भी प्राण त्‍याग दिए। जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल के गांव कलूर में ऐसा हुआ है। एक ही दिन पति व पत्नी इस दुनिया को छोड़ गए।

गांव में एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी तो हर आंख नम थी। गांव में चर्चा रही कि दाेनों पति-पत्नी ने शादी के समय साथ जीने-मरने का वादा किया था, जिसे बुजुर्ग दंपती ने अंतिम सांस तक निभाया। यहां पत्नी की मौत के 5 मिनट बाद पति ने भी दुनिया छोड़ दी।

छोटा बेटा आ रहा था घर तो बेटी को भी बुलाया ससुराल से

कलूर गांव की 68 वर्षीय सरोज कुमारी व उनके पति 72 वर्षीय राम सिंह ने अपनी बेटी को ससुराल से बुलाया था। उनका छोटा बेटा बहू लेकर घर आ रहा था।

माता-पिता की सूचना के बाद बेटी मायके पहुंच गई। वहीं बेटा भी बहू के साथ घर आ गया। सभी ने रात को एक साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद सुबह का नाश्ता भी सभी ने इकट्ठे ही किया।

दोनों को नहीं थी कोई गंभीर बीमारी, अचानक त्‍यागे प्राण

सुबह करीब 8 बजे पत्नी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो बेटी को बुलाया। बेटी ने देखा तो उसे पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।

जब इसका आभास उसके पिता को हुआ तो 5 मिनट के बाद उन्होंने भी उसी समय अंतिम सांस ले ली। दोनों स्‍वस्‍थ थे व कोई गंभीर बीमारी भी इन्‍हें नहीं थी।

छोटे बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि, गांव में शोक

समाजसेवी राजीव राम ने बताया दंपती का बड़ा बेटा फौज में है। वह शाम तक नहीं पहुंचा तो दोनों पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ घर से उठीं और श्मशानघाट में पास-पास ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

छोटे बेटे ने माता-पिता की चिताओं को मुखाग्नि दी। इस घटना की जिलेभर में चर्चा है तथा इस मामले पर गांव में शोक है।

वहीं, प्रत्‍यक्षदर्शी भी यही कहते दिखे कि ऐसा बहुत कम होता है पत्नी व पति ने एक साथ सांस छोड़ी और इस दुनिया को अलविदा कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...