
पट्टी के नजदीक आवश्यक भूमि को समतल करने का प्लान
व्यूरो – रिपोर्ट
कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को बनाए गए पुराने प्लान में बदलाव करते हुए अब बड़े स्लैब के बजाय आवश्यक एरिया में ही पुल बनाए जाएंगे। इसके अलावा हवाई पट्टी के नजदीक आवश्यक भूमि को मिट्टी से समतल किया जााएगा।
केंद्रीय टीम ने अपने दौरे के दौरान मांझी खड्ड के पिछले और आगामी प्रस्तावित बहाव सहित अन्य सभी तकनीकी पहुलओं का अध्ययन करने के बाद यह संकेत दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर से भी खड्ड के ऊपर बनने वाले ब्रिज एरिया को लेकर सलाह मांगी गई है। पट्टी की हाइट से और खड्ड का एरिया काफी अधिक गहरा होने के कारण पानी की निकासी के लिए अधिक स्थान बच जाएगा।
ऐसे में अब आसपास के एरिया को मिट्टी आदि से ही समतल किया जाएगा। इसके अलावा मांझी में मिलने वाले नालों व कूहलों को चैनलाइजेशन करने संबंधि डाटा जल शक्ति विभाग को देने को कहा है।
केंद्रीय टीम ने खड्ड की तरफ आने वाले पट्टी के क्षेत्र से 500-500 मीटर ऊपर व नीचे दोनों ओर का डाटा देने को कहा है। प्रशासन ने सभी विभागों को एक माह के भीतर अपने-अपना डाटा तैयार कर केंद्रीय टीम को भेजने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से भेजे जाने वाले डाटा और पूर्व में दिए गए डाटा की कैलकुलेशन के आधार पर ही आने वाले दिनों में फिजिवेल्टी रिपोर्ट तैयार होगी और उसी पर आगामी प्लान व ड्रांइग बनाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि नए प्लान के तहत न तो खड्डों को चैनलाइज कर उनके वहाव को बदलने की आवश्यकता होगी और न ही इससे अधिक लोग प्रभावित होंगे।
केंद्रीय टीम को जल्द भेजेंगे रिपोर्ट
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान का कहना है कि केंद्रीय टीम ने जो डाटा मांगा है उन्हें मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे समय पर आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ पाए।
वहीं, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल का कहना है कि इस बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना के कार्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय टीम ने जो भी सहायता मांगी या डाटा मांगा गया है वह उन्हें मुहैया करवाया जाएगा।
