उपमंडल ज्वाली के अधीन भलाड़ में गार्डखाना बिना गार्ड से बन रहा सफेद हाथी

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन भलाड़ में स्थापित गार्डखाना पिछले करीबन 10 सालों से गार्ड के इंतजार में है। गार्डखाना तो वन विभाग द्वारा बनाया गया है लेकिन इसमें पिछले करीबन 10 सालों से गार्ड के दर्शन नहीं हुए हैं।

पंचायतवासियों ने कहा कि पहले इस गार्डखाना में गार्ड बैठता था लेकिन बाद में इस गार्डखाना की हालत काफी खराब हो गई। इसके खिड़कियां व दरवाजे खराब हो गए तथा गार्डखाना की खस्ताहालत के कारण गार्ड मस्तगढ़ स्थित गार्डखाना में रहने चला गया।

इस गार्डखाना में अभी तीन-चार साल पहले रिपेयर भी करवाई गई लेकिन अब इसमें बिजली व पानी का प्रावधान नहीं है। शुरू में गार्डखाना में बिजली का कनेक्शन था जोकि कट चुका है तथा पानी का प्रावधान ही नहीं है।

भलाड़वासियों ने कहा कि अगर उन्हें गार्ड से संबंधित कोई कार्य हो तो करीबन पांच किलोमीटर दूर मस्तगढ़ में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गार्ड के न होने के कारण दोबारा से गार्डखाना खंडहर हो जाएगा।

बुद्धिजीवियों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि गार्डखाना भलाड़ में बिजली व पानी का प्रावधान करवाकर गार्ड को यहां रहने के आदेश दिए जाएं ताकि लोगों को पांच किलोमीटर दूर न जाना पड़े।

आरओ कोटला ईश्वर दास के बोल

इस बारे में जब आरओ कोटला ईश्वर दास बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट ली जाएगी कि आखिरकार गार्ड वहां पर क्यों नहीं रहता। जल्द ही गार्डखाना भलाड़ में गार्ड होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...