पंजाब रोडवेज की बस में चरस की खेप बरामद, राजस्थानी युवक काबू

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान वार अंगेस्ट ड्रग को सर्दी के मौसम में और तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में मंडी सदर पुलिस ने शनिवार को जिला शहर के भ्यूली में नाके के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति से 522 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने चरस रखने के आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एएसपी मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार सदर मंडी पुलिस ने शहर के भ्यूली चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान सभी वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान जब मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोड़वेज की बस को रोका गया तो उसमें बैठा एक युवक पुलिस को देख कर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक के सामान की तलाशी ली तो पुलिस को 522 ग्राम चरस मिली।

मिली जानकारी के अनुसार युवक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब इस जांच में जुट गई है कि युवक चरस कहां से लाया और कहां ले जा रहा था।

वहीं एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस का वॉर अगेंस्ट ड्रग जारी है, और आने वाले समय में भी नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...