आगजनी से 2 मंजिला मकान राख, लाखों की संपत्ति जलकर स्वाह

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा के पांगी मुख्यालय किलाड़ के शून गांव में आग लगने से 2 भाइयों का 2 मंजिला मकान जल कर राख हो गया है। आगजनी की इस घटना से 2 परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। गनीमत यह रही कि यह आग अन्य घरों तक नहीं पहुंची अन्यथा नुकसान काफी अधिक हो सकता था। घटना पिछली शाम करीब 4 बजे घटी।

घटना में ग्राम पंचायत शून उदीन के शून गांव में सुनी राम और मंगल चंद पुत्र इंद्र देव के घरों में अचानक आग लगने से 9 कमरों का 2 मंजिला मकान व व उसके अंदर रखा सारा सामान राख के ढेर में तबदील हो गया है। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की सूचना है ।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है । जिस समय आगजनी की घटना घटी उस समय गांव में कोई भी नहीं था। गांव के सभी लोग अपने-अपने कार्य को लेकर घर से बाहर गए थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद जब लोग गांव पहुंचे तो पूरा घर व अंदर रखा सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया था।

उपमंडल अधिकारी पांगी रजनीश शर्मा ने बताया जैसे ही प्रशासन को आगजनी की घटना की सूचना मिली, उसी समय कानूनगों को फोरी राहत के साथ घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है। प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की राहत राशि देने के साथ राशन और कंबल दिए गए है। उन्होंने कहा कि टीम की ओर से मौके पर पहुंचने के बाद घटना का जायजा लेने के बाद नुकसान की रिपोर्ट बनाई जाएगी। उसी आधार पर प्रभावित को राहत प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...