कांगड़ा में 47वीं नेशनल बास्केटबॉल सब जूनियर चैंपियनशिप शुरू, DC ने किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 15 नवंबर

खेलों के माध्यम से युवाओं के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास सम्भव है। खेल शारीरिक बल देने के साथ साथ व्यक्ति को मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं।

उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने आज नगर परिषद मैदान कांगड़ा में 47वीं नेशनल सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए यह शब्द कहे।

प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।

बता दें कि कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में आरंभ हुई 47वीं नेशनल बास्केटबॉल सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स चैंपियनशिप 14 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आई हुई 51 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

डॉ. निपुण जिंदल ने कर्नाटक और तेलंगाना गर्ल्स टीम के बास्केटबॉल मैच को विधिवत शुरू करवाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि आज जितनी भी प्रकार की विसंगतियां युवाओं में उत्पन्न हो रही हैं, उनसे बचने का सबसे बेहतर विकल्प खेल ही हैं।

उन्होंने कहा कि आज हर विद्यार्थी और युवा को खेल गतिविधियों, योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़े युवा अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बड़ी कुशलता से करते हैं। खेल हमे सकारात्मक रहते हुए कई प्रकार की समस्याओं और संकटों ने निपटने का गुर सिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से टीम भावना का जो गुण विकसित होता है उससे व्यक्ति कभी विषाद को उपलब्ध नहीं होता।

उपायुक्त ने आए हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पार्षद प्रेम सागर, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल महासचिव अजय, बास्केटबॉल इंडिया फेडरेशन के पदाधिकारियों में करुण शर्मा, हरीश कुमार, पवन कुमार और कुणाल आदि मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...