मैक्लोडगंज : 8वें दिन मिला गुना माता ट्रैक पर लापता हुए विदेशी पर्यटक का शव

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

जिला मुख्यालयके मैक्लोडगंज के गुना माता ट्रेक की ट्रेकिंग पर निकले अमेरिका के पर्यटक का शव बरामद हो गया है।टूरिस्ट मैक्समिलियन लोरेंज का शव आठ दिन बाद बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार शव खाई में झाड़ियों में फंसा हुआ था। बचाव दल अभियान को शव मौसम साफ होने के बाद नजर आया।

बताया जा रहा है कि ट्रैकिंग का रास्ता भटकने पर पर्यटक खाई में गिर गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

बता दें कि अमेरिका का रहने वाला मैक्समिलियन लोरेंज नड्डी गांव के आरा कैंप में पिछले 15 दिनों से ठहरा हुआ था। 7 नवंबर को फुल मून के दिन ध्यान साधना के लिए वह गुना माता ट्रैक पर गया था।

उसने 8 नवंबर को भेजे संदेश में लिखा कि वह रास्ता भटक गया है। इसके पश्चात आरा कैंप के प्रबंधक ने मैक्समिलियन लोरेंज के लापता होने की सूचना मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दी।

अमेरिकन के लापता होने की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...